बरेली। बरेली में आने वाली दो लोकसभा सीटों बरेली और आंवला के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार और आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बरेली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने कहा कि उनकी टक्कर में कोई नहीं है। कहा कि भाजपा के अबकी बार 400 पार लक्ष्य में बरेली की भी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि पांच लाख वोटो से जीत दर्ज कराएंगे। छत्रपाल गंगवार आज कलक्ट्रेट में अपना नामांकन कराने पहुंचे थे।
नामांकन के लिए पहुंचे आंवला से बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि वह तीन लाख से अधिक वोटों से बड़ी जीत दर्ज करेंगे और आंवला लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से प्रभावित है। बीजेपी ने विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है।
बरेली और आंवला में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
बाइट धर्मेंद्र कश्यप प्रत्याशी भाजपा आंवला बरेली
बाइट छत्रपाल गंगवार प्रत्याशी भाजपा बरेली
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…