बरखेड़ा।बड़ौदा यूपी बैंक शाखा दौलतपुर के प्रबन्धक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे देते हुए कहा कि वीर पाल पुत्र सोहनलाल निवासी परेवा अनूप पोस्ट पिपरिया मंडन थाना बरखेड़ा ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत गुड़ बनाने का उद्योग स्थापित करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी पीलीभीत के माध्यम से उक्त इकाई स्थापित करने के लिए आवेदन किया था।जिस पर योजना के अंतर्गत 9,85,000 कुल ऋण स्वीकृत हो गया था।जिस पर कुटेशन क्रमशः आर के ट्रेडर्स पीलीभीत एवं चौहान बिल्डिंग मटीरियल पीलीभीत दिनेश चंद एन्ड ब्रदर्स तथा न्यू किसान ब्रिक्स फील्ड अमखेड़ा बरखेड़ा से लिये गये थे।कुटेशन के अनुसार दिनेश चंद एन्ड ब्रदर्स पीलीभीत को 6,50,000तथा न्यू किसान ब्रिक्स फील्ड को 1,20,000 का भुगतान बताए गए खाते में दिनांक 30 दिसम्बर को 2023 को कर दिया गया था।दोनों सप्लायरों द्वारा भुगतान होने के बाद भी माल नही दिया गया।जिससे प्रस्तावित इकाई स्थापित नही हो सकी इस सम्बंध में ऋणी वीरपाल एवं विभागीय डीआरपी हरपाल सिंह व दोनों फर्मो को कई बार लिखित व मौखिक सूचना के बाद भी दोनों सप्लायरों ने आज तक कोई सन्तुष्ट जबाब नही दिया है।अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि इन फर्मो एवं वीरपाल,हरपाल,व दोनों फर्मो के खिलाफ राजकीय धन का दुरुपयोग एवं धोखाधड़ी की वैधानिक कार्यवाही करने की जाए।
थाना प्रभारी अरबिन्द सिंह चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ जालसाजी एवं धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…