Advertisement

home

नाबालिक से विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण,नाबालिक ने की आत्महत्या रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा।शादी का झांसा देकर नाबालिक से शारिरिक शोषण के बाद विवाह करने से इनकार किया।अपने परिजन एवं समाज से अपमानित होकर नाबालिक ने आत्महत्या कर ली पुलिस ने वादी पिता की तहरीर पर लड़के सहित तीन अन्य पर षडयंत्र में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज की है।थाना बीसलपुर के ग्राम अहिरवाड़ा निवासी रामकुमार ने न्यायलय को दिये गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री सोनी 3 वर्ष से ननिहाल कल्यानपुर भन्त में रह रही थी।तभी इसी गांव के निवासी जितेंद्र कुमार ने उसे बहला फुसलाकर मेरी बेटी को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा ।मेरी बेटी को शादी के लिये टालने लगा।जिसकी शिकायत मेरी पुत्री ने अपनी माँ से की।जिस पर मैं अपनी बेटी को लेकर जितेंद्र के घर गया।पर वह लोग शादी को राजी हो गये।बाद में लड़के की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई।जिसकी जानकारी होने पर पुनः लड़के बालो के पास गया तो 10 लाख रुपये की मांग रख दी जिसे मैंने देने में असमर्थता जताई।इस बात पर लड़के के पिता ब्रह्मस्वरूप, माता उर्मिला देवी एवं फूफा मुरारीलाल ने गंदी गंदी गालियां देते हुये मारपीट करने लगे और घक्का देते हुये घर से निकाल दिया।भरे समाज मे खुद को अपमानित देखकर मेरी पुत्री सोनी ने 8 मई 2023 को आत्महत्या कर ली।न्यायलय के आदेश पर थाना प्राभारी अरिवंद चौहान ने जितेंद्र कुमार, ब्रह्स्वरूप ,उर्मिला निबासी कल्यानपुर भन्त,तथा मुरारीलाल निवासी चिकलिया थाना निगोही सहित चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

8 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

19 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago