बरेली : कलेक्ट्रेट के पास लोकसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन आकाश गुप्ता की कार रोक दी। जज के परिचय देने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने कार जाने नहीं दी। बताते हैं कि पुलिसकर्मियों ने अधिकारी से नोकझोंक की। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से हुई।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने संबंधित बैरियर पर तैनात चारों पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति की है। बैरियर पर तैनात रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह, मीरगंज थाने के दरोगा सूरजपाल सिंह, फतेहगंज पश्चिमी थाने के कांस्टेबल विष्णु कुमार व लेखपाल सागर पर यह कार्रवाई की गई है।
एसएसपी ने इन सभी को लापरवाही व स्वेच्छाचारिता का आरोपी मानते हुए चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी है। आयोग के स्तर से ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…