Advertisement

home

बरेली लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कराया नामांकन

बरेली : सपा के 25 लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने आज नामांकन कराया। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि पिछली बार कहा कि पिछली बार बीजेपी ने पुलवामा को लेकर इलेक्शन लड़ा और जीतने के बाद बेरोजगारी कहां तक पहुंचा दी ये सभी जानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब मनमोहन की यूपीए की सरकार थी उसके बाद से अब तक पूरा देश अरबों रुपए के अतिरिक्त कर्ज में डूब गया है। इसके अलावा हमारी जीडीपी की सकल आय का एक बड़ा हिस्सा कर्ज के ब्याज में जा रहा है।देश की आधे से ज्यादा आमदनी कर्ज में जा रही है मूलधन वापस नहीं हो रहा है। बताया कि मोदी जी ने पहले बताया कि वो पढ़े लिखे नहीं हैं अब उनके पास डिग्री आ गई। इसके अलावा ये कहा कि हम नहीं कहेंगे कि बीजेपी मुकाबले में नहीं है हमारा मुकाबला केवल बीजेपी से ही है और कोई मुकाबले में नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली हैं कि बरेली से बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन में कुछ गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जो अपराधिक मामले जो लंबित है शायद उनको छुपाया गया है वह प्रशासन से मांग करेंगे की पूरी तरीके से उनके नामांकन को चेक किया जाए। उन्होंने कहा कि वो जाति के हिसाब से राजनीति नहीं करते हैं वह सभी धर्म को साथ लेकर चलते हैं सभी जातियों को साथ लेकर चलते हैं आज भी उनके नामांकन में सभी जाति के लोग हैं कर्मी समाज के लोग भी शामिल हैं। अगर हमें कुर्मी समाज का समर्थन नहीं मिलता तो हम 2009 में जीतते नहीं यह सब भ्रम फैलाया गया है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के मोदी फैक्टर के खिलाफ तैयारी कर रहे हैं और हम उससे मुकाबला करने को तैयार हैं।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

13 hours ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

2 days ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

2 days ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

2 days ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

2 days ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago