बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में आज गुरुवार को दोपहर लगभग 3 बजे चौराहे पर ट्रेक्टर से कुचल कर एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई।दौलतपुर पट्टी निवासी हाशिम अली का 5 वर्षीय पुत्र मोहशिन अली दौलतपुर चौराहे के बराबर बाली गली में खेल रहा था।तभी दोपहर 3 बजे उसी गली में अचानक ट्रैक्टर मिनी सेलर लेकर निकल रहा था। ट्रैक्टर का पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी मोके पर घायल होकर अचेत हो गया।ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया ।परिवार बाले बच्चे की लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा आये।बहां चिकित्सक ने जांच के उपरान्त उस बच्चे को मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।5 वर्षीय मासूम उस घर का अकेला बच्चा था बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस चालक का पता लगा रही है आपको बता दें कि इस समय परिवहन विभाग की मिलीभगत से कृषि वाहनों को लोग कमर्शियल व्हीकल के रूप में खुलेआम इस्तेमाल कर रहे हैं।
बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…
बरखेड़ा/पीलीभीत। क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी एक दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे…
बरखेड़ा, पीलीभीत। एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, बरखेड़ा में बुधवार को इंटरनेशनल टाइगर डे 2026…
बरखेड़ा/पीलीभीत। सावन मास में क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक…
पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं…
पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों…