Advertisement

home

मां भगवती की अखंड ज्योत यात्रा पूर्णागिरि हुई रवाना, श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर किया स्वागत

बरेली । कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में स्थित शिव मंदिर पर नवरात्रि में 9 दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना कर अखंड ज्योत जलाई गई। उसके बाद आज गुरुवार को उस अखंड ज्योत को मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के सभासद प्रदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मां पूर्णागिरि के लिए प्रस्थान कराया।
अखंड ज्योत यात्रा और उसके के साथ में चल रही शिव शंकर की झांकी एवं शोभा यात्रा कस्बे में ढोल नगाड़े, बैंड बाजा और आतिशबाजी करते हुए कस्बे में भ्रमण करते हुए निकली। शोभा यात्रा और अखंड ज्योत का कस्बे सभी श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस मौके पर महंत सूरज राठौर, महंत जगदीश राठौर, सभासद प्रदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, प्रेमी, राजकुमार, वीरेंद्र राठौर, राकेश राठौर, अमित मान, राकेश राठौर रामु राठौर, सुशील सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, सपा के यूवा राष्ट्रीय सचिव हर्ष सोमवंशी, कांग्रेस जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह आदि कस्बे के गणमान्य और सम्भ्रांत लोगों के साथ सभी श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

1 hour ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

2 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

23 hours ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago

24 व 25 को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर बैठक

समस्त संबंधित विभाग समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण : DM बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

2 days ago