Advertisement

home

लोकसभा चुनाव 2024:पीलीभीत में शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत हुई वोटिंग

 

@डेस्क।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत जिले में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे तक पीलीभीत में 60 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

विदित हो, कि पीलीभीत की इस सीट पर बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काटकर योगी सरकार में लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है।जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के भगवत शरण गंगवार से हैं।वहीं मायावती ने मुस्लिम उम्मीदवार पर भरोसा जताया है।

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में करीब 18.31 लाख मतदाता हैं। इनमें 9.78 लाख से अधिक पुरुष और आठ लाख से अधिक महिला मतदाता हैं।आज सभी मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।आपको बता दें कि  पीलीभीत जिले में शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ।

जनपद पीलीभीत का 05 बजे तक का मतदान प्रतिशत।
पीलीभीत -58.95
बरखेड़ा -63.75
पुरनपुर -60.78
बीसलपुर -56.7
बहेड़ी – 60.65
कुल प्रतिशत -60.1

जनपद पीलीभीत में दोपहर 3 बजे तक 48.90 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत -47.55
बरखेड़ा – 51.88
पुरनपुर – 49.78
बीसलपुर – 46.04
बहेड़ी – 49.55
कुल प्रतिशत -48.90

जनपद पीलीभीत में दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -37.98
बरखेड़ा -38.95
पुरनपुर -40.23
बीसलपुर -35.5
बहेड़ी – 39.72
कुल प्रतिशत -38.49

पीलीभीत में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -26.95
बरखेड़ा -27.16
पुरनपुर -29.15
बीसलपुर -24.35
बहेड़ी – 26.67
कुल प्रतिशत – 26.88

 

  • बीसलपुर में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

बीसलपुर के गांव वेदखेड़ा के मतदान केंद्र पर सपा के अभिकर्ता और उसके पिता, भाई को डंडे से पीटने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर पुलिस प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते मतदान केंद्र पर करीब आधा घंटे तक मतदान कार्य बाधित रहा। पुलिस ने अभिकर्ता और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है।

 

  • मतदान केंद्र पर अंदर जाने को लेकर भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक

पीलीभीत में मतदान केंद्र पर अंदर जाने से रोकने पर भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों में जमकर नोकझोंक हुई। शहर के जीजीआईसी मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद कुछ समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जहां पुलिस कर्मियों ने उनको जाने से रोका। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने मामले की शिकायत डीएम से की। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों को अंदर जाने दिया गया।

  • सपा प्रत्याशी ने लगाए आरोप

सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मतदान के बीच पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शहर के ड्रमंड इंटर कालेज पहुंचे सपा उम्मीदवार ने कहा कि पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं रात में उठा लिया। पुलिस ने उन्हें धमकाया। कहा कि तुम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हो। पोलिंग बूथों की तरफ नहीं जाओगे। भाजपा का विरोध नहीं करोगे।

 

जानें- शाम 5 बजे तक कहां कितना मतदान हुआ

अंडमान और निकोबार: 56.87%
अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %
असम: 70.77 %
बिहार: 46.32 %
छत्तीसगढ़: 63.41 %
जम्मू और कश्मीर: 65.08%
लक्षदीप: 59.02 %
मध्य प्रदेश: 63.25 %
महाराष्ट्र: 54.85 %
मणिपुर: 67.46 %
मेघालय: 69.91 %
मिजोरम: 52.62 %
नागालैंड: 55.75 %
पुडुचेरी: 72.84 %
राजस्थान: 50.27 %
सिक्किम: 67.58 %
तमिलनाडु: 62.02 %
त्रिपुरा: 76.10 %
उत्तर प्रदेश: 57.54 %
उत्तराखंड: 53.56 %
पश्चिम बंगाल: 77.57 %

Express views

Recent Posts

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

9 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

1 day ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

1 day ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

1 day ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

2 days ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

2 days ago