Advertisement

home

पीलीभीत:कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतदान,63.22प्रतिशत हुआ मतदान।

 

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

पीलीभीत । जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मतदान  शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। लोक सभा सामान्य निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, निरंतर भ्रमणशील रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय क्षेत्र के मतदान केन्द्र रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा।

इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक के साथ ड्रमण्ड इण्टर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेर मोहम्मद, कम्पोजिट विद्यालय नौगवां, पकड़िया नौगवां, प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया हुसैनपुर, कम्पोजिट प्राइमरी स्कूल न्यूरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय परैवा वैश्य, राजकीय इण्टर कालेज अमरिया, प्राइमरी विद्यालय खरूआ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीसलपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसायाॅखानपुर, प्राइमरी विद्यालय पुरैना,पूरनपुर ब्लाक एवं प्रा0वि0 शेरपुर कलां मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मताधिकार का प्रयोग करने के बाद पोलिंग स्टेशन के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नामित किए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट व उनके समकक्ष पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

पीलीभीत में कुल 63.22 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है। पीलीभीत में कुल 61.70प्रतिशत मतदान हुआ। पीलीभीत में सर्वाधिक बरखेड़ा 67.41 और बीसलपुर में सबसे कम 58.96  मतदान हुआ। पीलीभीत सदर 58.95, पूरनपुर 65.16, वही बहेड़ी में 64.1प्रतिशत मतदान हुआ है।

विदित हो, कि पीलीभीत की इस सीट पर बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काटकर योगी सरकार में लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है।जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के भगवत शरण गंगवार से हैं।वहीं मायावती ने मुस्लिम उम्मीदवार पर भरोसा जताया है।

 

 

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago