बरेली। फरीदपुर के ग्राम पदारथपुर के भट्टे पर दिनदहाड़े हड़कंप जब मच गया जब भट्टे पर काम करने वाले मजदूर रेहान और सलमान आपस में ईंटें भरने को लेकर लड़ने लगे तभी भट्टे पर ठेकेदारी का काम करने वाले शान मोहम्मद ने भट्टे मलिक को सूचना दी एवं उधर रेहान ने अपने साले को झगड़े की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान मजहर खान दोनों का बीच बचाव करने लगे इतने में मौके पर पहुंचे रेहान के साले इरफान ने भट्टा मालिक को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही भट्टा मालिक की मौत हो गई है। भट्ठा मालिक को गोली लगते ही सनसनी फैल गई ।भट्टा मालिक के दो बेटे एवं एक बेटी है। घटना को अंजाम देने वाला इरफान अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उफनाई रामगंगा नदी का कहर लगातार जारी है। नदी…
बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…
बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…
बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…
बरेली/ मीरगंज। भाखड़ा नदी पुल के पास सोमवार रात नशे की हालत में लघुशंका…
बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…