Advertisement

home

खेत पर अधेड़ की गांव के युवक ने की निर्मम हत्या,मुकदमा दर्ज़

बरेली।खेत पर बनी झोपडी मे रहने वाले अधेड़ की गांव के ही युवक ने अपने साथियो के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के भाई की तहरीर पर एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ  गंभीर धारा मे मुकदमा दर्ज़ किया है।

थाना मीरगंज के गांव करनपुर निवासी राजपाल सिंह उर्फ़ छोटे पुत्र सुक्खन ने बताया कि उसका भाई नेपाल सिंह उर्फ़ विधायक की पत्नी की मौत हो चुकी है ।उनकी कोई संतान नहीं थी, वो खेत मे झोपडी डालकर वही सोते थे। सोमवार रात करीब 9 बजे गांव के केंद्र पाल सिंह ने उनको सूचना दी कि उसका बड़ा भाई नेपाल सिंह खेत की चकरोड पर खून मे लथपथ पड़ा है जिससे उसके होश उड़ गए। वो तुरंत अपने बेटे रोहित और केंद्रपाल को लेकर खेत की तरफ गया तो खेत मे बनी झोपडी के पास से उसने गांव के रहने वाले सुरजीत पुत्र गुरपाल को बदहवास रूप से भागते हुए देखा।उसने देखा कि उसका बड़ा भाई खून मे सना पड़ा हुआ है उसके मुँह पर कई गंभीर घाव दिख रहें थे उसने पास जाकर देखा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी उसके चिल्लाने के बाद गांव के कई लोग मौके पर पहुँच गए।

राजपाल सिंह ने बताया कि उसको गांव के लोगो से जानकारी हुई कि सोमवार रात 8 बजे उसके भाई के साथ गहवरा गांव के छोटू उसके गांव का सुरजीत, कपिल सिंह, केंद्रपाल और मोहम्मदगंज के सुनील कुमार के साथ छोटू के ट्यूबवेल पर शराब पी थी ।शराब पीने के बाद छोटू और सुरजीत मे आपस मे कहासुनी होने के बाद मारपीट होने लगी। उसने बताया कि सुरजीत का मेरे भाई से पुराना विवाद चल रहा था, पुराने विवाद को लेकर सुरजीत ने मेरे भाई नेपाल सिंह उर्फ़ विधायक की निर्मम हत्या कर दी उसे ऐसी संभावना है कि सुरजीत के साथ अन्य लोगो ने भी मिलकर उसके भाई की हत्या की है।

प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार रात किसी बात को लेकर नेपाल सिंह उर्फ़ विधायक की हत्या गांव के ही रहने वाले सुरजीत ने की है ।पुलिस ने सुरजीत सहित अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है सुरजीत को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई है। जल्द ही सुरजीत को पकड़कर मामले का खुलासा कर जेल भेज दिया जायेगा।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago