Advertisement

home

बरेली:पीएम मोदी ने किया रोड शो, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट के लिये की अपील

बरेली।पीएम मोदी तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जी जान से जुटे हुए है। पीएम मोदी ने बीते दिन आंवला सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे धर्मेंद्र कश्यप के लिए जनसभा करके वोट देने की अपील की थी । साथ ही सपा -कांग्रेस गठबंधन को भी जमकर लताड़ा था।  ठीक एक दिन पीएम मोदी ने शहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के लिए बरेली के राजेंद्र नगर में रोड़ शो करके वोट मांगे। पीएम मोदी के रोड़ शो देखने के लिए भारी संख्या में भाजपा समर्थक जुटे थे।

पीएम मोदी के रोड़ शो को व्यवस्थित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेरिकेडिंग की गई थी। सुबह से जिले के प्रशासनिक आलाधिकारी पीएम की सुरक्षा में जुटे रहे। पीएम मोदी का राजेंद्र नगर के  स्वयंवर बारात घर से शहीद पंकज अरोड़ा चौक तक रोड शो किया । इस शो के देखने को लोग अपने घरों से बड़ी संख्या में निकले और भाजपा समर्थन में जमकर नारे लगाएं। पीएम मोदी अपने रोड़ शो के दौरान लोगों की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे।

Express views

Recent Posts

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 hour ago

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

2 days ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

3 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

3 days ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

3 days ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

3 days ago