Advertisement

home

अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले दिल्ली वाले आए एक किमी में ही घूमकर चले गए

बरेली: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बरेली में भाजपा पर तंज कसा। शहर के विशप मंडल इंटर कॉलेज में सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में आयोजित जनसभा में सपा प्रमुख ने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। इस चरण में पहले, और दूसरे चरण से ज्यादा इंडिया गठबंधन सीट जीतने जा रहा है। इसमें 100 फीसद सीट जीतना तय है। बरेली का सुर्मा देश दुनिया में जाता है, लेकिन इस बार बरेली के लोगों ने मन बनाया है, कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को सुर्मा लगाकर भेजेंगे। 2024 का चुनाव हमारी पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव संविधान बचाने का भी है। संविधान बचेगा का, तो लोकतंत्र बचेगा। कभी धरती पर समुद्र मंथन हुआ था। अब 2024 का चुनाव संविधान बचाने के मंथन का चुनाव होगा।

भाजपा वालों के फ्लेक्स से एक इंजन गायब
सपा प्रमुख ने कहा कि लखनऊ वाले कई बार आए हैं, दिल्ली वाले आए, लेकिन उन्हें पहले ही जानकारी हो गई। इसलिए एक किलोमीटर में ही घूम कर चले गए। डबल इंजन की, जो सरकार बताते हैं। उन्होंने बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। उसमें से एक इंजन पहले से ही गायब हो गया है। जिनके लिए वोट मांगने आ रहे हैं, क्या वह होर्डिंग पर हैं। वह होर्डिंग से पहले ही गायब हैं। बरेली वाले वोट डालेंगे, तो वह भी गायब हो जाएंगे। इसलिए हम आपसे निवेदन करने आए हैं।

हम लाएंगे एमएसपी कानून
अखिलेश यादव ने कहा कि किसान भाई जानते होंगे। इन्होंने (भाजपा) कितना जुल्म किया है। सरकार ने तीन तीन काले कानून लाने का काम किया। किसानों को डीजल तक नहीं भरने दिया। आरसीसी की दीवार लगाई गई, लेकिन किसान उस आंदोलन से तभी वापस हुए, जब तीनों कृषि कानून खत्म हो गए। जब हमारी सरकार आएगी, तब एमएसपी पर कानून बनाया जाएगा। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई?। किसान से अभी तक गेहूं नहीं खरीदा गया, अभी भी सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं है। जिस दिन किसान संपन्न हो जाएगा। उस दिन देश विकसित हो जाएगा।

भर्ती न करने पड़े, इसलिए परीक्षा का पर्चा लीक
यह नौजवान जानते होंगे कि इस सरकार में जितनी परीक्षाएं हुई। वह सारी परीक्षाएं लीक हो गई। जिसके चलते कैंसिल हो गई। यह जो कहते हैं कि सरकार सब चीजों को सुरक्षित रखते हैं। नौजवानों ने जो भी परीक्षा दिया। उन सब के पेपर लीक हो गए। एक नहीं, तीन – चार नहीं बल्कि 10 से ज्यादा परीक्षाएं। सब के पेपर लीक हुए। यह सरकार पेपर लीक जानबूझकर कर रही है। जिससे नौजवानों को नौकरी न देनी पड़े। यह हमारे परिवार, और नौजवानों के भविष्य को अंधकार में डाल रहे हैं।

तीन वर्ष कर देंगे पुलिस की नौकरी
भाजपा वाले अग्निवीर जैसी आधी अधूरी नौकरी लेकर आए हैं। इस अग्निवीर को हम कभी स्वीकार नहीं कर सकते। 4 साल की नौकरी से देश की सीमा कभी सुरक्षित नहीं है। हमारी सरकार बनेगी, तो अग्निवीर स्कीम खत्म करेंगे। खाकी वर्दी वाले लोग भी कभी-कभी हम पर गुस्सा दिखाते हैं। बीजेपी सरकार आ गई, तो अभी तो फ़ौज की नौकरी 4 साल की हो गई। अबकी आए, तो पुलिस की नौकरी भी 3 साल कर देंगे। क्या किसानों को पता था कि तीन काले कानून यह लाएंगे, क्या फौजियों को पता था कि अग्निवीर आ जाएगी!। क्या हमारे सब भाइयों को पता था कि नोटबंदी हो जाएगी। व्यापारियों को पता था कि जीएसटी लागू होने के बाद क्या स्थिति आई है। यह भाजपा के लोग अचानक उठते हैं, और पता नहीं क्या फैसला ले लेते हैं।

नंबर बढ़ने से बढ़ गए रेट
पूर्व सीएम ने कहा कि जब 100 नंबर चलाया था, तो पुलिस ठीक चल रही थी। मगर, जब से भाजपा ने 100 को 112 किया है, तो इन्हें भी लगा कि हमें भी अपना रेट बढ़ा देना चाहिए। देश के जितने भी भ्रष्टाचारी अपराधी हैं, अपने गोदाम में रख लिया।इलेक्ट्रॉल बांड से बैंड बज गया। यह चंदा नहीं था। यह वसूली थी। कोई 1000, 500 करोड रुपए चंदा देता है क्या?। जिनका टर्नओवर 1 रुपया का भी नहीं। उन कंपनियों ने भी 10 करोड़ का चंदा दिया। कंपनी ने चंदा दिया है, तो वह मुनाफा कमाएगी, या नहीं।

हम देंगे गुणवत्ता युक्त आटा, और मोबाइल का डाटा
सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों से सस्ता गेहूं खरीदा जाता है, और आटा दिया जाता है महंगा। राशन के नाम पर खुश करने के लिए रिफाइंड तेल दे रहे थे। मगर, अब बाजरा मिल रहा है
यह सही तरह से साफ नहीं किया गया, तो एक माह के अंदर ही आपको इलाज कराने डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। हम राशन की गुणवत्ता को ठीक करेंगे। हम राशन आटा के साथ डाटा भी फ्री देने का काम करेंगे।समाजवादियों ने जो लैपटॉप बांटे थे। वह आज भी चल रहे हैं। इन्होंने नकल कर बड़े से छोटा कर दिया। उंगली चलाते रहो, लेकिन यह चलता नहीं है। यह हमारी नकल कर रहे हैं।हमने सिक्स लाइन का प्लान बनाया। इन्होंने पास किया फोरलेन, और बना रहे हैं टू लेन। इनकी हर बात झूठी है।इनको भगाओगे या नहीं ?। कश्यप मौर्य, सैनी और पाल समाज के सब लोग जानते होंगे। इनका हक मारा जा रहा है। एससी एसटी वालों अधिकार छीन रहे हैं।

400 पार कहने वालों की दो चरणों में बदल गई भाषा
अब कह रहे कि हम संविधान की रक्षा करेंगे। जब पहलवान हारने लगता है, तो वह नोचता है, काटता है कि आप बताओ हार रहे हैं या नहीं, उनके भाषण बदल गए, या नहीं, बदल गए। इसलिए सावधान रहकर मतदान करना है। जीतेंगे हम सभी, जब बूथ की रक्षा करेंगे। यह संविधान बचाने का चुनाव है। देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को बदल देगी।

 

Express views

Recent Posts

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

7 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

24 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

24 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

24 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

2 days ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

2 days ago