Advertisement

home

6 के खिलाफ FIR दर्ज, 87 को नोटिस जारी

बरेली । मतदान प्रशिक्षण में अनुपस्थित 6 कर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आज लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा आंवला व फरीदपुर में लगाये गए 3049 कार्मिको ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी निर्वाचन कार्मिक/प्रशिक्षण द्वारा समस्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि जिन कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट अथवा ईडीसी के माध्यम से वोटिंग करनी है, वे प्रशिक्षण स्थल राजकीय इंटर कालेज बरेली में सुबह 8 बजे से 9:15 के मध्य ही वोट डाल सकते हैं। उसके पश्चात प्रशिक्षण कक्ष में चले जायें, 9:30 बजे के बाद किसी कर्मी को प्रवेश नही दिया जाएगा और विलम्ब से आने के कारण उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी। आज विलम्ब से आने वाले 66 कर्मियों को प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु बुलाया गया। मतदान प्रशिक्षण में अनुपस्थित छः कर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जिसमे कनिष्ठ सहायक मीनाक्षी सक्सेना, चकबंदी लेखपाल रेखा गोले, सफाई कर्मी नूर अवतार, चाँद बाबू, दिनेश व महेंद्र शामिल हैं।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

18 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

19 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

19 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

2 days ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

3 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

4 days ago