Advertisement

home

48 घंटे के अंदर पुलिस ने माल सहित चोर को दबोचा।

बरखेड़ा।कस्बे में दौलतपुर रोड पर स्थित जय गुरुदेव होटल पर 26/27अप्रैल की रात अज्ञात चोर द्वारा सोने चांदी सहित लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद घटना की तहरीर पुलिस को देने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी के खुलासे के लिए बीसलपुर क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के निर्देशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक सिद्धांत शर्मा उप निरीक्षक सत्यप्रकाश हेड कांस्टेबल मो अली हेड कांस्टेबल बनवारी लाल कांस्टेबल रोहित सिंह की टीम गटित की गई।जिसमे सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल सुरागासी के आधार पर बरखेड़ा वार्ड नं 4 के निवासी विशाल उर्फ गब्बर पुत्र गेंदन लाल का नाम प्रकाश में आया। जो की जोकि पूर्व में उसे रेस्टोरेंट में कारीगर का काम भी कर चुका था। मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर मोड पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया जिसके पास तलाशी के दौरान चोरी गए माल जिसमें 11 किलो चांदी की लक्ष्मी गणेश की दो मूर्ति पीली धातु के दो जोड़ी कानों के कुंडल पीली धातु की एक अंगूठी पीली धातु के तीन लॉकेट 66,670 रुपए नगद 1,303 की रेजगारी घटना के समय चोर द्वारा पहना गया हेलमेट दराज तोड़ने के लिए प्रयुक्त की गई लोहे की रॉड चोरी में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल केटीएम सहित चोरी गए माल की शत प्रतिशत बरामदगी कर ली गई।पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Express views

Recent Posts

प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के प्रधान अमित कुमार ने…

18 hours ago

डेढ़ साल से ग्रेच्युटी और पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड सफाई कर्मी

 नगर पंचायत अध्यक्ष पर 20% मांगने का आरोप विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।कस्बे के वार्ड नंबर…

19 hours ago

काल बनी रफ्तार: बाइक-साइकिल की भिड़ंत में तीन घरों के चिराग बुझे

बरेली। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में…

19 hours ago

सनसनी: डीजे कर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात…

19 hours ago

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ।

बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ अजय पाल के निर्देशन, व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर…

2 days ago

बरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य आगाज, पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

बरेली। '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आज बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग…

2 days ago