Advertisement

home

मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने की प्रेसवार्ता, सपा पर जमकर साधा निशाना

 

बरेली – ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान समाजवादी पार्टी पर मौलाना ने जमकर साधा निशाना, प्रेस वार्ता कर मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने बरेली के मुस्लिमो से नोटा का बटन दवाने की करी अपील, समाजवादी पार्टी पर मुस्लिमो की अनदेखी का लगाया आरोप

मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन ने प्रेसवार्ता कर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि यूपी मे 22 लोकसभा की सीटे मुस्लिम बाहुल्य है उसके बाद भी समाजवादी पार्टी ने किसी मुस्लिम को पार्टी से प्रत्याशी नहीं बनाया इस लिए उन्होंने बरेली के मुस्लिमो से अपील की है कि वो बरेली लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को वोट ना डालकर नोटा के बटन को दवाये वही उन्होंने कहा है कि आंवला और बदायूं लोकसभा सीट से मुस्लिम बीएसपी के सैयद आबिद अली और मोहम्मद मुस्लिम खान को अपना वोट दे, उन्होंने कहा कि आज़म खान का सपा पार्टी मे काफ़ी योगदान रहा है वो लम्बे समय से जेल मे बंद है लेकिन अब सपा के लोग आज़म खान को भूल गए, आज़म खान ने सपा को अपने खून पसीने से सीचा है, पर अब सपा के लोग उनका फोटो भी लगाना नहीं चाहते है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव टोपी और दाढ़ी वालों से नफरत करते है, आने वाले मतदान के दिन 7 मई को मुस्लिम लोग आंवला लोकसभा से बीएसपी प्रत्याशी सैय्यद आबिद अली और बदायूं लोकसभा से बीएसपी प्रत्याशी मोहम्मद मुस्लिम खान के पक्ष मे मतदान करें, बरेली लोकसभा से मुस्लिम और दलित सपा प्रत्याशी का बहिष्कार करें और नोटा का बटन दबाये।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

5 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

16 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

21 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago