बरखेड़ा।कस्बे में सिद्ध बाबा मढ़ी स्थल पर आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती ममता भोजवाल के द्वारा गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया गया। जिसमें 10 वर वधू की शादी करायी गई। तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।सिद्ध बाबा स्थल बरखेड़ा पर छठवाँ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
10 वर वधू जोड़े शादी के बंधन में एक दूजे हुए
1.सागर जोशी संग नेहा जोशी,2. विजय भोजवाल संग सोनिया भोजवाल, 3. जितेन्द्र कुमार भोजवाल संग उर्मिला देवी, 4. रोहित कुमार संग कलावती,. 5.महेंद्र पाल संग पूनम देवी, 6. राजेंद्र कुमार संग मधु भोजवाल, 7. अजय पाल संग प्रियंका पासी, 8. अमित वर्मा संग मुस्कान, 9. सुनील कुमार संग सीमा, को शादी के बंधन में एक दूजे लिये हुए।इसके साथ ही गायत्री परिवार के द्वारा महायज्ञ का भी आयोजन किया गया तथा आयोजन में शामिल होने वालों को विशाल भंडारा का प्रसाद ग्रहण कराया गया।भोजबाल दंपत्ति द्वारा बर बधू को ग्रहस्थ जीवन में प्रयोग होने वाले बेड अलमारी मंगलसूत्र आदि दान दहेज देकर विदा किया गया।
कार्यक्रम में हज़ारों लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा भी बर बधू को उपहार दिए गए नगर के गणमान्य एवं बाहर से आए हुए गण मान्य व्यक्तियों द्वारा वर और बधू को आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि के रूप में बीसलपुर के पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा एवं समस्त सम्मानित सभासद गण नफीस अहमद लेखाकार देवकी नंदन गौशाला प्रभारी महेश चंद्र प्रदीप कुमार सनी गोपाल आदि लोग मौजूद रहे।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…