Advertisement

home

मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी ,शमा परवीन से बनी पूनम देवी

बरेली। बरेली में रहने वाली मुस्लिम युवती शम्मा परवीन ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन कर प्रेमी हिंदू युवक शिवम वर्मा से शादी कर ली. बिहार की रहने वाली युवती ने प्रेम की खातिर धर्म बदला और अपना नाम भी बदल लिया. शम्मा परवीन ने अपना नाम पूनम देवी रखा है. उनके परिवार को भी शादी से कोई दिक्कत नहीं है. शिवम वर्मा बलिया का रहने वाला है. उनकी मुलाकात एक साल पहले बिहार के जनपद जगदीशपुर औरंगाबाद सलाउद्दीन की बेटी शम्मा परवीन से हुई थी. फोन पर बात होने लगी और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा. दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया और शादी रचाने की योजना बनाई. शम्मा परवीन ने अपने प्यार के लिए इस्लाम धर्म छोड़ दिया और सनातन धर्म अपना लिया.

दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम के आचार्य पंडित केके शंखधार के पास पहुंचे और शादी रचाने की बात कही. दोनों ने शादी कर ली. शमा परवीन का शुद्धिकरण कराया गया. गंगा जल छिड़ककर मंत्रोच्चारण के बाद हिंदू धर्म में वापसी की और फिर शादी करवाई.

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago