बरेली : तीसरे चरण में बरेली में शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। जगह-जगह पिक बूथ बनाए गए हैं लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया है। आईजी बरेली राकेश सिंह ने बताया कि मतदान केदो पर खुद जाकर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरू में मतदान थोड़ा धीरे तक चला मगर अब धीरे-धीरे करके लोग वोट डालने के लिए निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का पूर्ण प्रबंध किया गया है। बरेली में अच्छे माहौल में चुनाव संपन्न किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की की अभी काफी घंटे चुनाव में बाकी है इसलिए अपने घरों से निकले और मतदान के इस महापर्व को सफल बनाएं।
बरेली कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने कहा कि चुनाव को लेकर सारी व्यवस्थाएं ठीक हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पूरे जनपद में पोलिंग शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। मतदाता ज्यादा से ज्यादा पुलिंग करने के लिए आएं इसके लिए मॉडल बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रीति बूथ पर व्हीलचेयर उपलब्ध है। छाया का ज्यादा से ज्यादा प्रबंध करने का प्रयास किया गया है।महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। स्वीप एक्टिविटी भी पूरे जनपद में की गई है। इस प्रकार से मतदान बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की उनके द्वारा भी अपने मत का प्रयोग किया गया है, सभी वोटर अपने वोट का प्रयोग करें।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…