Advertisement

home

दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर दी जान।

  • पड़ोसी लड़के पर अश्लील हरकते करनें का आरोप।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार देर शाम को गांव सफरी में दो सगी बहनों ने कमरे के अंदर कुंडे से झूलकर जान दे दी। पिता ने पड़ोसी लड़के पर अश्लील हरकते करनें का आरोप लगाकर लिखित तहरीर दी है।जिससे मजबूर होकर आत्महत्या करने की बात कही है।बड़ी बहन बीए और छोटी बहन इंटर की छात्रा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ, एसपी देहात एसएसपी ने घटना का निरीक्षण किया है।फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए है।
मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी लड़के के द्वारा अश्लील हरकतों से परेशान होकर गांव सफरी निवासी उत्तम चंद्र मौर्य की 19 वर्षीय बेटी कल्पना,17 वर्षीय बेटी तुलसी ने कमरे में छत के कुंडे से गले में फंदा लगाकर जान दे दी।पिता उत्तम चंद्र मौर्य के मुताबिक कल्पना बीए और तुलसी इंटर की छात्रा है।बताया बुधवार को वह और अन्य परिजन खेत पर काम कर रहे थे।शाम को उनकी पत्नी जब खेत से घर पहुंची तो उनकी एक बेटी तुलसी छत के फंदे से झूल रही थी। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था।जबकि दूसरी बेटी कल्पना मृत हालत में जमीन पर पड़ी थी।पास में ही जहर की सीसी पड़ी थी।दोनो के गले पर फंदा लगने का गहरा निशान था।बताया पड़ोस का लड़का आकाश मौर्य पिछले काफी समय से अश्लील हरकतों से परेशान कर रहा था।अपनें दोस्तो से भी परेशान करता था।जिसके कारण दोनो ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था।परिजनों ने बदनामी के डर से किसी को नही बताया और पुलिस को भी नही बताया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी को भाभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आकाश फरार है। एसएसपी, एसपी देहात, सीओ हाइवे ने घटना का निरक्षण किया है। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago