Advertisement

home

सरकारी ट्रैक्टर ट्राली से कराया जा रहा है निजी प्लाट पर पटान


बरखेड़ा(पीलीभीत) नगर पंचायत बरखेड़ा में नगर में स्वच्छता बनाए रखने एवं कूड़ा करकट उठाने के लिए सरकारी पैसे से दो ट्रैक्टर ट्राली चल रही है। लेकिन इसके बावजूद भी नगर पंचायत में जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई देते हैं। जिसकी वजह यह है कि नगर पंचायत की ट्रैक्टर ट्राली द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी प्लाट पर मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।आपको बताते चलें कि कुछ समय पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने प्लाट पर नीव खुदाई का कार्य भी नगर पंचायत के ठेका कर्मचारियों द्वारा कराया गया था जहां एक ओर योगी सरकार लगातार नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास कर रही है वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष योगी सरकार के मंसूबों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। जब इस बारे में संवाददाता ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से जानकारी लेनी चाहिए तो वह इस मामले पर टालमटोल करते नजर आए ।जिससे यह प्रतीत होता है कि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी की मूक सहमति से ही नगर पंचायत अध्यक्ष ठेका कर्मचारी एवं सरकारी वाहन से अपना निजी कार्य करा रहे हैं।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago