बरेली: शाही थाना क्षेत्र के बैकेनिया वीरपुर में गांव के समीप मंगलवार की देर रात बदमाशों ने दंपती को गोली मार दी. पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि, पति गंभीर रूप से घायल हो गया है. ग्रामिणों ने बदमाशों के गिरफ्तारी की मांग की है.
शाही थाना के गांव बैकेनिया वीरपुर निवासी मदनलाल का 22 बर्षीय पुत्र राजकुमार अपनी ससुराल मल्सा खेड़ा से 20 बर्षीय पत्नी हेमलता को ले जा रहा था. गांव के पास कच्चे रोड पर अचानक बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोक लिया और हेमलता से लूटपाट करने लगें. जब हेमलता ने लूटपाट का विरोध किया, तो बदमाशों ने हेमलता और उसके पति को गोलियों से भून डाला. जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया. आनन-फानन में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने दुनका पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया है. सड़क पर पड़ी महिला के शव को भी स्थानीय लोगों ने नहीं उठने दिया. 6 से अधिक थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. सड़क पर जाम लगाते हुए पुलिस अफसरों के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की. रात में ग्रामीण विवाहिता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहें. मौके पर एसएसपी घुले, सुशील चन्द्र भान और एसपी नॉर्थ मानुष पारिक मौके पर पहुंचे.
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…