Advertisement

मतगणना हॉल में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित

▶️समस्त अधिकारी अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करें
▶️जिसकी ड्यूटी जिस स्थान पर लगाई गई है वहीं उपस्थित रहें

बरेली । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त ए0आर0ओ0/अतिरिक्त ए0आर0ओ0 एवं मतगणना हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में समस्त नियुक्त किये गये अधिकारियों को उनके कार्य व दायित्वों के बारे में जानकारी दी गयी तथा मतगणना से संबंधित माननीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्यवाही किए जाने आदि के संबंध में विस्तृत निर्देश दिये गये।
मतगणना स्थल पर पार्किंग की वही व्यवस्था लागू की जा रही है जो पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय की गयी थी। समस्त अधिकारी अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करें, अन्यत्र कहीं पार्किंग ना की जाये तथा जिसकी ड्यूटी जिस स्थान पर लगायी गयी है वहां उपस्थित रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी को असुविधा ना हो इस दृष्टि से मतगणना परिसर का लेआउट व ट्रैफिक मैप व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध करा दिया गया है अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी समय-समय पर उपलब्ध कराये जाते रहेगें।
गेट नबंर एक से लोकसभा क्षेत्र आंवला के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा फरीदपुर, आंवला, बिथरीचैनपुर के कार्मिकों व एजेण्ट का प्रवेश होगा।
गेट नंबर दो से लोकसभा क्षेत्र बरेली के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा बरेली शहर, बरेली कैन्ट, भोजीपुरा, नवाबगंज, मीरगंज के कार्मिकों व एजेण्ट का प्रवेश होगा तथा गेट नंबर तीन से लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा बहेड़ी के कार्मिकों व एजेण्ट का प्रवेश होगा।
मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों व मतगणना एजेण्टों के प्रवेश हेतु अलग-अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गयी है। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन सहित समस्त इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित हैं। कोई भी मतगणना कार्मिक या मतगणना एजेण्ट अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा और सभी का आईडी कार्ड बनाया जायेगा, जिसके बिना प्रवेश नहीं मिल सकेगा। मतगणना परिसर में सिंगल पीए सिस्टम रहेगा, जिसके माध्यम से आवश्यक सूचनाएं दी जायेगी।
बैठक में अवगत कराया गया कि मीडिया प्रतिनिधि अपना मोबाइल फोन व कैमरा मीडिया रुम तक ही ले जा सकते हैं। मतगणना हॉल के अंदर मीडिया प्रतिनिधि भी अपना मोबाइल फोन या कैमरा नहीं ले जायेगें। मतगणना की प्रत्येक राउण्ड की सूचना पीए सिस्टम पर एनाउंसमेंट के माध्यम से व मीडिया ग्रुप पर दी जायेगी।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago