Advertisement

home

बरेली: निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए गई महिला की मौत, नाराज परिजनों ने किया हंगामा तो महिला की मौत का कर दिया सौदा।

  • बरेली जनपद के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है पूरा मामला।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली/आंवला ।थाना सिरौली क्षेत्र के सिरौली नगर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम डिलीवरी कराने आई महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई परिजनो ने महिला चिकित्सिक पर जान बूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कुछ लोगो ने किसी तरह परिजनो को शांत कराया।
अजमेर निवासी नवाब खान की बेटी रुकसाना की शादी शाहरुख खान निवासी मितरपुर गांव में हुई थी। महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसको सिरौली के एस के नर्सिंग होम लेकर गए। महिला के पेट में बच्चे की मौत हो गई थी डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी करने की बात कह के भर्ती कर लिया 24 घंटे गुजरने के बाद परिजनों ने पूछा तो बोल दिया सब कुछ ठीक हो जाएगा हमारे यहां ऑपरेशन की भी व्यवस्था है। परिवार वालो से पंद्रह हजार रुपए पहले जमा करा लिए। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से महिला की मौत हो गई हंगामा होने पर नर्सिंग होम के सब गेट बन्द कर दिए और डॉक्टर हॉस्पिटल छोड़ के फरार हो गए।
हंगामा बढ़ता देख डॉक्टरों ने महिला की मौत का सौदा कर दिया और मामला रफा दफा कर दिया। ऐसे डाक्टरों की वजह से लोंगों को अपनी जान गवानी पड़ती है। सिरौली के निजि अस्पताल का यह कोई नया मामला नही हैं। इससे पूर्व में भी ऐसी घटनाएं घटित हो चुकीं है। लेकिन बरेली जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल पर कोई उचित कार्रवाई करना तो दूर और ऐसे अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने खुली छूट दे रखी है जिस कारण हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। बीते एक एक सप्ताह पहले ऐसा ही एक मामला आंवला नगर में निजी अस्पताल का मामला सामने आया था। अब देखना यह होगा कि बरेली जनपद का स्वास्थ्य विभाग ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई करता है। या फिर पहले की तरह फिर ऐसे अस्पतालों को खुली छूट दी जायेगी या फिर उन पर कोई कठोर कार्यवाही।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago