Advertisement

home

एसटीएफ ने पकड़ी इंटरस्टेट बदमाश कंपनी, फर्जी कागजों से रजिस्टर्ड करवाते थे चोरी के ट्रक, चार गिरफ्तार, तीन ट्रक बरामद

बरेली। एसटीएफ ने इंटरस्टेट गुड्डू गैंग का पर्दाफाश कर चार बदमाशों का गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन चोरी के ट्रक बरामद किए गए हैं।

आरोपी चोरी के ट्रक फर्जी कागजों से रजिस्टर्ड करवा कर बेचते और चलवाते थे। गुड्डू गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन ट्रक बरामद कर लिए हैं।

एसटीएफ ने उत्तराखंड से लेकर कैंट बिथरी, प्रेमनगर में  छापेमार कार्रवाई की।एसटीएफ के डिप्टी एसपी अब्दुल कादिर और एस आई राशिद अली के साथ शिवओम पाठक, नितिन, संजय यादव और विनोद कुमार की टीम ने छापा मार कार्रवाई की।

जिसमें उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के पुलभट्ठा थाना के शहदौरा किच्छा निवासी शराफत पुत्र मल्लू, कैंट में मोहनपुर के मुजाहिद पुत्र चाऊ खां, बिथरी चैनपुर में पदारथपुर के साकिर हुसैन पुत्र शहादत हुसैन, प्रेमनगर में शाहाबाद दीवान खाना के अंजुम पुत्र अजीजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

उनके खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी चोरी के ट्रक बेचने, फर्जी तरीके से रजिस्टर्ड करवाने के आरोप में हाफिजगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी उत्तराखंड के सितारगंज का रहने वाला नवाब वारसी उर्फ गुड्डू फरार है।

गुड्डू पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।गुड्डू वारसी पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान उत्तर प्रदेश में चोरी के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी ट्रक चोरी करते थे और खरीदते थे।इसके बाद एक्सीडेंटल टोटल लॉस के इंजन नंबर और चेसिस नंबर खुरचकर कर मणिपुर, राजस्थान, हरियाणा, नागालैंड और पंजाब से फर्जी एनओसी तैयार करते थे।

आरटीओ कार्यालय से मिली भगत कर उन्हें रजिस्टर्ड कराकर बेचते थे। इस तरीके से आरोपियों ने पूरी फ्रॉड कंपनी बना रखी थी।

100 से ज्यादा ट्रकों को फर्जी कागजों से बेच चुके
गुड्डू वारसी के साथ मिलकर गैंग ने यूपी 25 सीटी 6055, यूपी 25 सीटी 6157, यूपी 25 डीटी 1539, यूपी 25 सीटी 5965, यूपी 25 डीटी 5032, यूपी 25 डीटी 9450, यूपी 25 सीटी 3792, यूपी 25 सीटी 0379 के अलावा 100 से ज्यादा गाड़ियों के फर्जी कागज तैयार किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने ट्रक नंबर यूपी 25 सीटी 4268, यूपी 25 सीटी 1673, यूपी 25 सीटी 1685, 4 मोबाइल और गाड़ियों के कूट रचित दस्तावेज, भट्टा तिराहा हाफिजगंज के पास से बरामद किया है।

Express views

Recent Posts

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

3 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

19 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

20 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

20 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

2 days ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

2 days ago