Advertisement

home

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कार्यक्रम जारी।

पीलीभीत। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 2024-25 यूपीएससी/यूपीपीएससी/एनईईटी/जेईई तथा एनडीए/सीडीएस/एसएससी की निशुल्क कोचिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कोचिंग की सुविधा जनपद स्तर पर ड्रमण्ड राजकीय इण्टर काॅलेज पीलीभीत एवं गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पूरनपुर में दिनांक 01.07.2024 से प्रारम्भ की जा रही है। तद्दानुसार पंजीकरण के लिए सम्बन्धित छात्र/छात्राएं आवेदन पत्र राजकीय ड्रमण्ड इण्टर कालेज पीलीभीत में स्थित मैथमैटिक्स लैब के पीछे कक्ष संख्या-1 से प्राप्त किये जा सकते हैं। योजना की अधिक जानकारी के लिए मो0नं0 7599392289, 9675499189 पर कार्यालय अवधि 10 से 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन की समस्त प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं। छात्र/छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर होगा। योजना की पात्रता-जेईई/एनईईटी हेतु कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत् अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होगें। यूपीएससी/यूपीपीएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र पात्र होगें। एसएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र पात्र होगें। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 जून 2024 तक है।

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे छात्र हैं जो कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की है। योगी सरकार द्वारा आइएएस, आइपीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं।

 

 

 

प्रेस विज्ञप्ति-1 आगामी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग प्रवेश परीक्षा सत्र 2024-25 कार्यक्रम यूपीएससी/यूपीपीएससी/एनईईटी/जेईई तथा एनडीए/सीडीएस/एसएससी प्रवेश परीक्षा आदि की परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कोचिंग की सुविधा जनपद स्तर पर ड्रमण्ड राजकीय इण्टर काॅलेज पीलीभीत एवं गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पूरनपुर में दिनांक 01.07.2024 से प्रारम्भ की जा रही है। तद्दानुसार पंजीकरण के लिए सम्बन्धित छात्र/छात्राएं आवेदन पत्र राजकीय ड्रमण्ड इण्टर कालेज पीलीभीत में स्थित मैथमैटिक्स लैब के पीछे कक्ष संख्या-1 से प्राप्त किये जा सकते हैं। योजना की अधिक जानकारी के लिए मो0नं0 7599392289, 9675499189 पर कार्यालय अवधि 10 से 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन की समस्त प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं। छात्र/छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर होगा। योजना की पात्रता-जेईई/एनईईटी हेतु कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत् अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होगें। यूपीएससी/यूपीपीएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र पात्र होगें। एसएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र पात्र होगें। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 जून 2024 तक है।

Express views

Recent Posts

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

3 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

20 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

20 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

20 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

2 days ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

2 days ago