रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
पीलीभीत । एक महिला ने अपने जेठ समेत चार लोगों पर 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर बरेली से पीलीभीत लाने के बाद शादी कराने का आरोप लगाया है। खास बात है कि किशोरी की शादी छिपकर नहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनवरी माह में कराए जाने की बात कही है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
20 दिसंबर 2023 को उसका जेठ समेत चार आरोपी उसे देखने के बहाने जिला अस्पताल बरेली आए थे। उस वक्त पीड़िता के पैर में फैक्चर होने पर इलाज चल रहा था। आरोपी उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए। इसके बाद उसकी नाबालिग पुत्री का सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 जनवरी को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कूटरचित दस्तावेज की मदद से दियोरियाकलां क्षेत्र के एक युवक से शादी करा दी।
योजना के तहत मिलने वाली धनराशि भी आरोपियों ने हड़प ली।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…