नन्दकिशोर शर्मा@express views
बरेली : पूर्व केंद्रीय मंत्री बरेली सांसद संतोष कुमार गंगवार की धर्मपत्नी श्रीमती सौभाग्यवती गंगवार अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का आज स्वर्गवास हो गया. अंतिम यात्रा शाम 4:00 बजे भारत सेवा ट्रस्ट से सिटी शमशान भूमि के लिए प्रस्थान करेगी.
बरेली लोकसभा सीट से 8 बार के सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती का निधन हो गया है. वो काफी लंबे समय से बीमार चल रही है. उन्होंने आज सुबह पांच बजे उनके घर भारत सेवा ट्रस्ट में अंतिम सांस ली. उनके निधन से परिवार शोक में डूब गया है. वहीं बीजेपी के तमाम नेताओं ने भी अपना शोक प्रज्त करते हुए हुए संवेदना व्यक्त की है.
बीजेपी सांसद संतोष गंगवार को घर प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित है. उनके घर का नाम भारत सेवा ट्रस्ट है. खबर के मुताबिक संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार काफी समय से बीमार चल रही थी, उनका इलाज चल रहा था. जिंदगी की लड़ाई में आज सुबह तड़के पाँच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.
बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…
बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…
बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…
बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…