बरखेड़ा। कस्बा के मोहल्ला गोपी कॉलोनी निवासी डोरी लाल भारती ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि पीड़ित अपने परिवार के लोगो के साथ घर के बहार गेट पर बैठा हुआ था।पीड़ित अनुसूचित जाति का है और एक पैर कटा हुआ है तथा पूरे शरीर से विकलांग है।पीड़ित के पास आय का कोई साधन नही है।वही पीड़ित डोरी लाल के पास के ही सोनू ,गौरव,सूरज मौर्य पुत्रगण रामऔतार ने पुरानी रंजिश मानते हुए और उक्त लोगो ने मौके का फायदा उठाकर व जानबूझकर अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 26-एपी- 3715 से सोनू ने टक्कर मार दी।जिससे पीड़ित के हाथ-पैर मे गुम चोटे आई है।तभी पीड़ित के द्वारा उन लोगो से टक्कर मारने की बात कही तो सोनू के दोनो भाई भी आ गए। और गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करने लगे।पीड़ित के द्वारा मना करने पर पत्नी और पुत्री के साथ मारपीट करने लगे।वही लडाई झगड़ा देख रहे पड़ोसी भी आ गए और बीच बचाव करने लगे।और जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने दी है।इधर थाना पुलिस ने पीड़ित विकलांग के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज लिया है।
बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…
बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…
बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…
बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…