Advertisement

111 शिक्षकों को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से किया गया सम्मानित

बरखेड़ा।पारस एजुकेशनल सोसाइटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बरेली नाथ नगरी में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 111 शिक्षकों, साहित्यकार, खिलाड़ी, और समाजसेवियों को बरेली में 26 म़ई 2024 को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया ! सम्मान समारोह का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉ उमेश गौतम और पारस एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने मां सरस्वती के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर डव प्रचलित किया ! कार्यक्रम में कवियों ने काव्य पाठ किया।
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा पारस एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सोसाइटी के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से 111 शिक्षकों का जो सम्मान किया गया है वह सराहनीय है शिक्षकों द्वारा जो कार्य विद्यालय में किए जाते हैं उससे बच्चों के ज्ञान को बढ़ावा मिलता है पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश ही नहीं और भी राज्यों में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा शिक्षकों को सम्मानित करना एक गौरव की बात है। पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई है। सम्मान समारोह में शिक्षकों , साहित्यकारों, खिलाड़ी को सम्मानित किया गया हमें भी खुशी इस बात की हुई दूर-दूर से शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 के कार्यक्रम में भाग लिया। सम्मानित करने का अवसर हमें मिला इसका श्रेय पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष बंटी ठाकुर को जाता है।
महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा शिक्षक ही बच्चों के आदर्श होते हैं और पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से उत्तर प्रदेश नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। जो सराहनीय कार्य है विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षक खिलाड़ी समाजसेवी और साहित्यकारों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई है।
पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने कहां बिहार उत्तराखंड हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ऐसे उत्कृष्ट शिक्षकों, समाजसेवी साहित्यकारों,खिलाड़ी को पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया ! पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश की स्थापना 2009 में हुई और उसके बाद निरंतर संस्था समाजसेवी के रूप में जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद कर रही है शिक्षा, संस्कृति, खेलकूद, जन जागरूकता अभियान, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, मेधावी छात्रों का सम्मान, नशा मुक्त अभियान, जल संरक्षण अभियान,पर्यावरण के क्षेत्र में पारस एजुकेशनल सोसाइटी निरंतर कार्य कर रही है 15 वर्ष के कार्यकाल में समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की है हर वर्ष मेधावी छात्र और छात्राओं को समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है।
सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, बंटी ठाकुर, डॉ विमल भारद्वाज, गुलशन आनंद, इंजीनियर ए के सिंह, अर्चना सिंह, राजपाल, पल्लवी शर्मा, जाकिर हुसैन, प्रमोद रघुवंशी,उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

3 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

19 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

20 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

20 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

2 days ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

2 days ago