Advertisement

home

शीशगढ़ नहीं जाएंगी सिटी बसें, सड़क निर्माण की वजह से लगाई रोक

बरेली: शीशगढ़ रूट पर चलने वाली पांच सिटी बसों का संचालन मिर्जापुर गांव में सड़क निर्माण की वजह से रोक दिया गया है।

स्मार्ट सिटी की ओर से

जिले में 25 सिटी बसें ग्रामीण क्षेत्र में फरीदपुर, आंवला, मनौना धाम, शाही, शेरगढ़ और शीशगढ़ रूट पर संचालित होती हैं। शीशगढ़ जाने वाली पांच बसों का संचालन मिर्जापुर गांव में सड़क निर्माण की वजह से रोक दिया गया है।
वहीं शाही के लिए चलने वाली पांच बसों में से दो बसों को भी कम आय आने पर रिजर्व में रख दिया गया है और सिर्फ तीन बसों को ही चलाया जा रहा है। अब आंवला रूट पर 11 की जगह 12 बसें चलाई जा रही हैं। सिटी बस के डिपो मैनेजर राहुल यादव ने बताया कि सड़क निर्माण की वजह से शीशगढ़ जाने वाली बसों को कुछ दिन बंद करने का निर्णय लिया गया है। सड़क निर्माण के बाद दोबारा बसें चलाई जाएंगी।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

4 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

15 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

20 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

23 hours ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago