Advertisement

home

दिल्ली के अग्निकांड के बाद बरेली अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई कर अस्पतालों और होटल संचालकों पर ठोंका जुर्माना

बरेली।दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद बरेली अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अग्निशमन विभाग ने 44 निजी अस्पतालों और 49 होटल संचालकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना ठोका है जिसे जल्द जमा न करने पर विभाग आगे कार्रवाई करेगा। जिन अस्पतालों, होटलों और बरातघरों पर जुर्माना लगाया गया है, उन्हें दो साल में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इन नोटिसों पर कोई जवाब तक नहीं दिया गया।
कुछ दिन पहले महिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लग गई थी। यहां से रेफर करने के दौरान बच्चे की मौत भी हो गई थी। शहर में इस तरह के कई हादसे हुए हैं। इसके बावजूद कई भवनों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इस कारण अग्निशमन विभाग ने ऐसे 165 व्यावसायिक भवनों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। इनमें निजी अस्पताल, शॉपिंग मॉल, बड़े शोरूम समेत व्यावसायिक गतिविधियां वाले भवन शामिल हैं।

बता दें कि जिन निजी अस्पतालों, होटलों और बरातघरों पर अग्निशमन विभाग ने जुर्माना ठोका है, इन सभी को दो साल में चार से सात बार नोटिस जारी किया जा चुका है। लगातार रिमाइंडर के बाद भी किसी से कोई जवाब न मिलने पर अग्निशमन विभाग ने जुर्माना लगाया है। अगर ये जुर्माना नहीं भरते हैं तो इनकी संपत्ति कुर्क करने के साथ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। अन्य अस्पतालों और होटलों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है।

2022 के नए एक्ट में मिली ताकत
2022 में उप्र अग्निशमन एवं आपात सेवा एक्ट आने के बाद अग्निशमन विभाग को नई ताकत मिली है। इसके तहत विभाग अब ऐसे संस्थानों पर जुर्माना लगा सकता है। इसके पहले विभाग के पास वाद दायर करने व नोटिस जारी करने के अलावा कोई ताकत नहीं थी।

पहले नोटिस के बाद हर दिन एक हजार का अतिरिक्त जुर्माना
अग्निशमन विभाग के अनुसार जिन निजी अस्पतालों, होटलों बरातघरों को नोटिस दिया गया है, उन्हें जिस दिन पहला नोटिस जारी किया गया था, उसी दिन से रोज एक हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना देना होगा। जो दस हजार रुपये का जुर्माना लगा है, वह एक बार के लिए ही होगा। इस तरह अग्निशमन विभाग जुर्माने के रूप में लाखों का राजस्व भी जुटाएगा। जिले भर में करीब चार सौ निजी अस्पताल हैं जिसमें 235 के पास ही फायर एनओसी है।

सरकारी अस्पतालों पर मेहरबान
जहां 44 प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया है, वहीं सरकारी अस्पतालों पर पूरी तरह मेहरबानी दिखाई है। सरकारी अस्पतालों के बारे में भी विभाग ने सीएमओ से पत्राचार कर अवगत कराया था। उसके बाद रिमाइंडर भी भेजा लेकिन कार्रवाई नहीं की।

जांच के लिए तीन टीमें रोज मुख्यालय भेज रही रिपोर्ट
मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि तीन टीमें गठित की गई हैं जो रोज अपने क्षेत्रों में अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट और बरातघरों का निरीक्षण कर रही हैं। फायर सेफ्टी से एनओसी तक जांच कर रही हैं। हर दिन की रिपोर्ट टीम शाम को उन्हें देती हैं जिसे वह रोज मुख्यालय भेजते हैं। टीम को 10 दिन का टारगेट दिया गया है जो जांच कर एक फाइनल रिपोर्ट भी उन्हें देंगी। यह रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी जाएगी।

44 निजी अस्पतालों, 49 होटल और बरातघरों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी को जिस दिन पहला नोटिस दिया गया था, उसी दिन से रोज एक हजार रुपये जोड़कर अतिरिक्त देना होगा। जिले में तीन टीमें इस तरह के प्रतिष्ठानों और संस्थानों की जांच कर रही है। जल्द अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी- चंद्रमोहन शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago