रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। भयंकर गर्मी के चलते जंक्शन पर आर्मी के एमसीओ का आउटडोर यूनिट फट गया। उसमें आग लग गई। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। जंक्शन पर अफरातफरी मच गई।आर्मी की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
एसी की आउटडोर यूनिट में लगी आग
आग की घटना गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे की है। जंक्शन स्थित एमसीओ की छत पर एसी की आउटडोर यूनिट में आग लगने के बाद एक के बाद एक दो तेज धमाके हुए। लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। एमसीओ की छत पर लगी फाइबर की शीट तेजी से जलने लगी। सूचना मिलने के बाद सेना के 42 सप्लाई डिपो से अग्निशमन वाहन पहुंचा इसके बाद आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया गया।
जंक्शन पर बिजली की आपूर्ति लगभग आधा घंटा रखनी पड़ी बंद
इसके चलते जंक्शन पर बिजली की आपूर्ति लगभग आधा घंटा के लिए बंद रखनी पड़ी। रेलवे के बिजली विभाग और आरपीएफ का स्टाफ मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से आग लगी। फिलहाल रेल और एमसीओ के अधिकारी मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।
बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…
बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…
बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…
बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…