Advertisement

home

गंगा में डूबकर दो बच्चियों की मौत,मचा कोहराम

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी को पार करते हुए दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई , जबकि एक लड़की को डूबने से बचा लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों गांव गौतारा का टोला प्रेम गोटिया के पास रामगंगानदी पर सिंचाई विभाग के ठेकेदार द्वारा बाड़ को रोकने के लिए ठोकरें बनाने का काम चल रहा है। जिसके निर्माण के लिए जेसीबी से नदी के अंदर से सिल्ट निकाली गई थी। बताया जाता है कि सिल्ट निकाले जाने के कारण वहां पर गहरा गड्ढा हो गया है ,जिसमें से दो लड़कियां गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई और उनकी मौत हो गई साथ ही एक लड़की को वहां मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया गया । बाद में उसे चिकित्सा के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक सलोनी पुत्री अनिल गंगवार उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम बीरपुर थाना भोजीपुरा अपनी बुआ के पास ग्राम गौतरा आई थी , दूसरी मृतक बच्ची का नाम कुसुम पुत्री मांसी लाल निवासी ग्राम कासमपुर थाना देवरनिया है । वह अपनी मौसी के यहां ग्राम गौतारा आई थी। तीसरी बच्ची जो डूब रही थी जिसे ग्राम वासियों द्वारा बचा लिया गया। उसका नाम मंगला पुत्री मनोहर लाल निवासी ग्राम गौतारा टोला प्रेम गोटिया थाना फतेहगंज पश्चिमी है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। जबकि एक लड़की को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया।

Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

7 hours ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

1 day ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

1 day ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

1 day ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

3 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

4 days ago