रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छात्र ने क्लासरूम में साथी छात्र को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना से आईटीआई में खलबली मच गई।स्टाफ ने तुरंत घायल छात्र को मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।घटना सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है।
छात्र तमंचा कहां से लेकर आया और उसने सहपाठी को गोली क्यों मारी है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, आईटीआई में हुई घटना से अन्य छात्र स्तब्ध हैं।
बैरियर 1 हवाई अड्डा निवासी छात्र ड्राफ्टमैन मैकेनिकल फर्स्ट ईयर का छात्र है।
वह तमंचा लेकर अपने क्लास रूम में पहुंच गया। इसी दौरान उसने किसी बात को लेकर अपने साथी छात्र को गोली मार दी। घटना से आईटीआई परिसर में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय व इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए।
घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। छात्र बैग में तमंचा लेकर आया था । घटना बरेली के थाना सी बी गंज मे बने आईटीआई कॉलेज की है।
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…