Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


बरखेड़ा(पीलीभीत) पीलीभीत लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितिन प्रसाद की प्रचंड जीत पर बरखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया और आतिशबाजी चला कर व मिठाई बांटकर एक दूसरे के गले लगकर बधाई दी। आपको बताते चलें कि पीलीभीत लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितिन प्रसाद 607158 वोट पाकर अपने निकटतम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार से 164935 वोटों से चुनाव जीत गए इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार को 442223 मत प्राप्त हुए। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू को 89697 और राजीव कुमार सक्सेना को 3809 सुशील कुमार शुक्ला को 2727,आशीष कुमार 1850, मो शाहिद हुसैन को 1846, आदर्श पाण्डेय को 1726, संजीव कुमार भारती को 1631, प्रमोद भाई पटेल को 1539,और नोटा को 6741 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की ओर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितिन प्रसाद की जीत की बधाई दी ।इस मौके पर राजेंद्र पाठक सौरभ शर्मा दिगंबर दयाल रामदेव शर्मा माखनलाल अनिकेत सुबोध गंगवार शेर सिंह राठौड़ महेश पटेल सहित सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

24 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago