Advertisement

home

पुलिस बदमाशों की मुठभेड़ में दरोगा को गोली लगी एक बदमाश गिरफ्तार दूसरा फरार

  • मिथिलापुरी में हुई डकैती के मामले में थी पुलिस को तलाश।

बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र की मिथिलापुरी में विगत दिनों बिस्किट विक्रेता की पत्नी को घर में घुसकर लूटपाट करने के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है दरोगा मुकेश चौहान के भी गोली लगी है थाना इज्जत नगर के मैदान दरोगा मुकेश चौहान रोड नंबर 8 सेंट्रल स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तो दो बदमाश स्कूटी से आते दिखाई दिए पुलिस उनको ललकारा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिसमें दरोगा मुकेश चौहान के सर पर गोली लगी है जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश लकी पुत्र असलम निवासी मौला नगर को गिरफ्तार किया है उसके भी पैर में गोली लगी है वह पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा था दूसरा बदमाश अमर सिंह अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया है घायल दरोगा मुकेश चौहान ने अपने अधिकारियों को सूचित किया आगन फरान में थाना प्रभारी इज्जत नगर जयशंकर सिंह दलबल के साथ पहुंचे और बदमाश की घेरा बंदी शुरू कर दी पूछताछ करने पर लूटेरा लकी ने बताया कि मिथिलापुरी में बिस्किट विक्रेता के हुई डकैती में उसी का हाथ था सीसीटीवी कैमरे में भी उसकी फोटो साफ दिखाई दे रही है पुलिस दूसरे बदमाश अमर सिंह को तलाश कर रही है मुठभेड़ में घायल दरोगा मनोज चौहान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पकड़े गए बदमाश लकी का भी जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है इज्जत नगर क्षेत्र में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई मिथिलापुरी में हुई डकैती के अभियुक्त को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था पुलिस दूसरे बदमाश अमर सिंह को तलाश कर रही है।

Express views

Recent Posts

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

1 day ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

2 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

3 days ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

3 days ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

3 days ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

3 days ago