Advertisement

home

गालीबाज वार्ड बॉय का वीडियो वायरल, गाली देने में मुख्यमंत्री तक को नहीं बख्शा

रिपोर्ट; नन्दकिशोर शर्मा

बरेली : जिला अस्पताल में तैनात एक वार्ड बॉय के बिगड़े बोल सामने आए हैं , उसका एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ऑडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति सहित मुख्यमंत्री तक को गालियां देता नजर आ रहा है। वहीं ऑडियो वायरल होने के बाद सीएमएस जिला अस्पताल में दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है और उसको तत्काल ड्यूटी से हटा दिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस ऑफिस में पिछले काफी समय से वार्ड बाय मोहम्मद ताहिर तैनात है। मोहम्मद ताहिर ने ऑडियो वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को गंदी-गंदी गालियां दी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ तक को गालियां दे दीं। बताया जाता है कि मोहम्मद ताहिर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं इस मामले में डिप्टी सीएमएस डॉक्टर लक्ष्मीकांत का कहना है कि एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें जिला अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय ऑडियो वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को गालियां दे रहा है और यहां तक कि उसने मुख्यमंत्री तक को गालियां दी है, मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए उसको हटा दिया गया है और दो सदस्सीय टीम बनाकर मामले की जांच की जा रही है।

 

सीएमएस जिला अस्पताल बरेली डॉक्टर अलका शर्मा ने बताया कि ऑडियो/वीडियो में गाली देने वाला व्यक्ति उनके ऑफिस में तैनात वार्ड बॉय मोहम्मद ताहिर है। वायरल ऑडियो अथवा वीडियो की जानकारी मिलते ही तत्काल उसे हटा दिया गया है और जांच टीम गठित की गई है , जो 24 घंटे के अंदर मामले की जांच करके देगी। इसी के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। उस पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, यह जानकारी हासिल करने पर उन्होंने बताया कि इससे पहले उस पर आरोप लगे थे, फिलहाल मामले में जांच होने के बाद जो भी रिपोर्ट सामने आएगी, उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल देखना यह है कि ऑडियो अथवा वीडियो वायरल होने के बाद मोहम्मद ताहिर पर क्या कार्रवाई होती है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

24 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago