बरखेड़ा- बृहस्पतिवार को बरखेड़ा में श्रम विभाग ,चाइल्ड हेल्पलाइन, एवं एएचटीयू की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत शहर में दुकानों, ढाबों,रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर छापे मार कर कुल 06बाल/ किशोर श्रमिक चिन्हित किये गए। सभी बालश्रमिकों को विभिन्न प्रतिष्ठान से मुक्त कराया गया तथा काम लेने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बच्चों को बहुत न्यूनतम मजदूरी पर रखा गया था किसी बच्चे को ₹50 दिन तो किसी बच्चे को ₹180 दिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती थी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत
दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध दो वर्ष तक की सजा या 50000/ रूपए तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है, तथा गैर खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजक को एक माह तक की सजा या 10000/ रूपए तक जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है। यदि कोई माता पिता भी अपने बच्चों को व्यवसायिक कार्य में संलग्न करेगा तो उनके विरूद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही अपनाई जायेगी।
रेस्क्यू अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह, एएचटीयू थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा,भानुप्रताप, अमित कुमार संध्या, आदि मौजूद रहे।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…