Advertisement

home

5000 की रिश्वत लेते लेखपाल और 1 प्राइवेट कर्मी को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

  • रिश्वत लेते लेखपाल संजीव कुमार गिरफ्तार
  • 1 प्राइवेट कर्मचारी अर्जुन प्रसाद भी रंगे हाथों दबोचा गया

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

पीलीभीत। बीसलपुर तहसील में लेखपाल द्वारा रिश्वतखोरी से जुड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार को बीसलपुर तहसील से एक लेखपाल को पकड़ा है। उसके एक निजी कर्मचारी को भी टीम ने हिरासत में ले लिया है,दोनों को हिरासत में लेकर एंटी करप्शन टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लेखपाल संजीव कुमार द्वारा एक किसान से काम कराने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी गयी थी। पैसे न दिए जाने को लेकर काफी समय से लेखपाल उससे टालमटोल कर रहा था। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी थी। फिर एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ने के लिए प्लानिंग के तहत सोमवार को बीसलपुर तहसील पहुंचकर धावा बोल दिया और लेखपाल व उसके प्राइवेट कर्मचारी अर्जुन प्रसाद को धरदबोचा। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। लेखपाल की धरपकड़ के बाद विभाग में खलबली मची रही।

Express views

Recent Posts

पशुपतिनाथ मंदिर में साधकों ने किया प्राणायाम

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जनपद में योग की अलख जगाने के लिए लगातार…

27 mins ago

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने लेखपाल हृदेश चंद्र को किया निलंबित

बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…

3 hours ago

योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की धूम: रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त…

18 hours ago

सनसनी: खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की खौफनाक साजिश।

मर्डर कर लाश को फूंकने की आशंका, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बरेली सिरौली।थाना क्षेत्र…

20 hours ago

5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संग्रह अमीन

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह…

23 hours ago

IGRS शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर बड़ी गाज, दो लेखपाल निलंबित

बरेली। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही…

24 hours ago