बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा 10 की नाबालिक छात्रा को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।पीड़ित पिता ने थाना प्रभारी को तहरीर देते हुए बताया है कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। शुक्रवार 7 जून को रात 8 बजे घर में मां के साथ पर अकेली थी मैं जरूरी काम से बाहर गया हुआ था। इसी बीच गांव का एक युवक आकाश मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया मेरी पत्नी ने उसे दूर तक जाते हुए देखा परंतु रोक न सकी ।जब मैं इसकी शिकायत लड़के के परिवारीजन उमाकांत ब किशनलाल से करने गया और अपनी पुत्री को बापस देने की बात कही।तो यह लोग गालियां देते हुये मार पीट पर आमादा होते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे ।
पीड़ित पिता ने तहरीर में अपनी पुत्री को वापस दिलाने की गुहार लगाई है थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोज शुरू कर दी है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…