मीरगंज / फतेहगंज पश्चिमी l भारतीय मजदूर संघ बरेली का एक प्रतिनिधि मण्डल श्री आर पी सिंह,श्री प्यारे लाल प्रजापति तथा श्री अरविंद गंगवार ,विभाग प्रमुख के नेतृत्व में नवनिर्वाचित बरेली के सांसद श्री छात्रपाल गंगवार जी से मिला,उन्हें जीत की बधाई दी तथा फूल मालाओं से स्वागत किया l श्री गंगवार जी ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में आए रबर फैक्ट्री के कर्मचारियों की समस्याओं से श्री प्यारे लाल प्रजापति ने विस्तार से जानकारी दी गई,तथा सांसद महोदय से कर्मचारियों के 24 वर्षो के बकाया वेतन भुगतान में सहयोग देने की अपील की गई l सांसद महोदय ने यथा संभव पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया l प्रतिनिधि मण्डल में श्री नरेश सिंह ,जिला मंत्री,श्री प्रदीप गंगवार,श्री संतोष कुमार,श्री ऋषि सरकार,श्री नत्थू लाल मोर्या,श्री सरीन साहब,श्री प्रदीप कुमार,श्री प्रेमपाल गंगवार,आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में रबर फैक्ट्री,कत्था फैक्ट्री,बैंक,डाकघर,के कर्मचारी उपस्थित थे l
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…