मीरगंज, बरेली l नवनिर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि विकास कार्यों की अनदेखी कदापि नहीं की जाएगी , विगत चुनाव में मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत का परिचय दिया है उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता l जनता के कार्यों को उचित प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा , मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से हमने जीत का परचम लहराया है सम्मान कोई दिखावा नहीं बल्कि अंतरात्मा की एक पराकाष्ठा है इस दौरान संसद में मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के 384 बूथ अध्यक्ष को शाल उड़ाकर सम्मानित किया l
सांसद श्री गंगवार फरवरी में आयोजित एक सम्मान समारोह में बूथ अध्यक्षों के अलावा आम जनता को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है इससे पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने भाजपा संगठन के अथक प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस दौरान मीरगंज के विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा को भारतीय पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में मीरगंज ब्लॉक गोपाल कृष्ण गंगवार शेरगढ़ के ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव के अलावा जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी मुनेंद्र शर्मा , खेमेन्द्र मौर्य , ठाकुर सुदेश पाल सिंह , मुन्नू गंगवार समेत बड़ी संख्या में भूत अध्यक्ष उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा ने किया ।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…