Advertisement

home

मंत्री बोले मंडल के जिलों में छुट्टा पशुओं को पकड़कर किया जाए संरक्षित

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज निराश्रित गोवंश, गौशालाओं का निर्माण, भूसा की उपलब्धता तथा दवाओं की व्यवस्थाओं के संबंध में सर्किट हाउस में बैठक करी।

मंत्री ने कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सांड नियंत्रण खोकर हमलावर हो रहे हैं ऐसे पशुओं को पकड़कर संरक्षित किया जायेगा।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 13 गौशालाओं को निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 10 गौशालाएं तैयार हो गई हैं, 07 गौशालाएं हैंडओवर हो चुकी हैं तथा अवशेष गौशालाओं में निर्माण कार्य चल रहा है।
इन गौशालाओं में मंत्री ने निर्देश दिए कि मंडल के जनपदों में 18 जून से 30 जून 2024 तक अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़कर संरक्षित किया जाए।
गौशाला में संरक्षित गोवंश के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा, पानी, हरा चारा, दवा, आदि की व्यवस्था बनी रहे। गौवंशों की समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहे, गोपालक गौशाला में मौजूद रहे।
किसी गोवंश की यदि मृत्यु हो जाती है तो उसे गहरे गड्ढे में दबा दिया जाये, पुलिस व राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि गोचर भूमि पर यदि अवैध कब्जा है तो उसे कब्जा मुक्त कराया जाए, जिससे उसमें हरा चारा उगाया जा सके।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

21 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

23 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

1 day ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago