बरेली। सोमवार को दशम अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम(15-21 जून) के अंतर्गत, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी,बरेली,डॉ. अमरदीप सिंह नायक जी के निदेशन में आयुर्वेद के सभी चिकित्सालयो में योग कार्यक्रम एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।इसके साथ बरेली के सी.आई.पार्क,गांधी पार्क में भी योग शिविर का योग प्रशिक्षको(नित्या शर्मा,गरिमा सिंह) के द्वारा अयोजन किया गया जिसमें अनुलोम-विलोम, सूर्यनमस्कार,शवासन, पवनमुक्तासन,,आदि का अभ्यास कराया गया तथा लोगो को योग के प्रति जागरूक किया गया।राजकीय आयुर्वेदिक चिकिसालय, अंजनी,प्रेमनगर, कैंट,बाबिया, भिन्डोलिया,अट्टापत्ति,फरीदपुर, मण्डनपुर, कपुरपुर,हैबतपुर, बल्लिया ,आंवला, भुता, राजपुरी नवादा,आदि सभी मे स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया,जिन बच्चों के अच्छे स्लोगन है उनको 21 जून को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।डॉ.अमरदीप सिंह नायक जी मे बताया -आज की भाग-दौड़ भरे जीवन मे हम सभी अपनी सेहत के बारे में ध्यान नही दे पा रहे है,जिससे-उदररोग,अर्श,अनुर्जता, महिलाओं में आर्तव जन्य विकार,मेदो रोग, आदि विकार बहुतायत बढ़ रहे है,इन रोगो के बचाव के लिए योग को जीवन मे सभी को अपनाना चाहिए।इस अवसर पर डॉ.मनोज कुमार एवं योग प्रशिक्षक विभाकर जी तथा सुनित का विशेष योगदान रहा।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…