Advertisement

home

योग सप्ताह: महिलाओं के लिए-महिलाओं द्वारा” महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बरेली।मंगलवार को दशम अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी,बरेली,डॉ. अमरदीप सिंह नायक जी के निदेशन में आयुर्वेद के सभी चिकित्सालयो में योग कार्यक्रम एवं “महिलाओं का कार्यक्रम-महिलाओं के लिए-महिलाओं द्वारा” महिला सशक्तिकरण का आयोजन स्टेडियम में बड़े धूमधाम से किया गया।

उक्त कार्यक्रम को वेदांशी एनर्जी एसोसिएशन, आयुष विभाग, बरेली,क्रीड़ा भारती बरेली,आर्यवीर योग संस्थान, बरेली,ब्रह्मकुमारी योग संस्थान बरेली, पतंजलि योग संस्थान,बरेली,इसके साथ बरेली के सी.आई.पार्क,गांधी पार्क में भी योग शिविर का योग प्रशिक्षको के द्वारा अयोजन किया गया जिसमें ताड़ासन, प्राणायाम, वृक्षासन ,,आदि का अभ्यास कराया गया तथा लोगो को योग के प्रति जागरूक किया गया।राजकीय आयुर्वेदिक चिकिसालय, अंजनी,प्रेमनगर, कैंट,बाबिया, फिरोजपुर,राहपुरा जागीर,शाही, भिन्डोलिया,अट्टापत्ति,फरीदपुर, मण्डनपुर, कपुरपुर,हैबतपुर, बल्लिया ,आंवला, भुता, राजपुरी नवादा,आदि सभी चिकिसालय में नारी सशक्तिकरण के बारे में उक्त चिकित्सा अधिकारियो द्वारा व्याख्यान दिया गया। डॉ. अंजू रावत ने महिलाओं में होने वाली व्याधियों में आयुर्वेद एवं योग के महत्व पर व्याख्यान दिया।डॉ.अमरदीप सिंह नायक जी मे बताया -आज की भाग-दौड़ भरे जीवन मे हम सभी अपनी सेहत के बारे में ध्यान नही दे पा रहे है,जिससे-मानसिक विकार महिलाओं में आर्तव जन्य विकार,चय-उपचय क्रिया प्रभावित होती है जिससे विकार बहुतायत बढ़ रहे है,इन रोगो के बचाव के लिए योग को जीवन मे सभी को अपनाना चाहिए।इस अवसर पर डॉ.मनोज कुमार,डॉ. अभिषेक सिंह,डॉ. कुसुम बाला, एवं योग प्रशिक्षक विभाकर उपाध्याय जी,विजय तथा सुनित मिश्रा का विशेष योगदान रहा।अंत मे सभी महिलाओं को उपहार से सम्मानित किया गया।

 

Express views

Recent Posts

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

1 day ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

2 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

3 days ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

3 days ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

3 days ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

3 days ago