Advertisement

home

पीओके भारत का अंग, वहां हो रहे धरना प्रदर्शन में भारत का कोई लेना-देना नहीं:शहाबुद्दीन रजवी

बरेली।ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किये गए अपने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान द्वारा क़ब्ज़े में किए गए कश्मीर पी ओके में आज कल रोजाना ऐहतजाजी मुजाहिरे , धर्ना प्रदर्शन, पैदल मार्च हो रहें हैं। गत दिनों एक इंटरनैशनल शायर को आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद इस्लामाबाद की हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया, पाकिस्तानी सरकार को कोर्ट ने फ़ौरी गिरफ्तारी का आर्डर दिया, तय समय अनुसार कोर्ट में पाकिस्तान के अटारनी जनरल ने हलफ नामा दाखिल किया जिसमें कहा गया है कि पी ओके विदेशी Taratari है हम उस व्यक्ति को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश नहीं कर सकते हैं। अटानी जर्नल के हलफ नामे पर प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, नवाज शरीफ और अपोजिशन लीडर इमरान खान, बिलाबलभुट्टू जैसे लोग खामोशी इख्तियार किए हुए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि पाकिस्तानी नेताओं ने खामोशी के साथ इस सच्चाई को मान लिया है कि पी ओके का क्षेत्र भारत का हिस्सा है। और अब पी ओके की जनता इस बात की गुहार लगा रही है कि भारत का रास्ता खोल दिया जाए और अब हम भारत के साथ उसका अंग बनकर रहेंगे।

मौलाना ने कहा कि पी ओके में रोजाना हो रहे धर्ना प्रदर्शन को पाकिस्तानी फौज के जर्नल आसीफ मुनिर और पाकिस्तानी सांसद मौलाना फजलुर रहमान जैसे कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग इसमें भारत का हाथ कह रहे हैं, ये भी कह रहे हैं कि पी ओके के लोगों को भारतीय सरकार उक्सा रही है। जबकि पी ओके के लोगों के धरना प्रदर्शन से भारत का कोई लेना-देना नहीं है। पाकिस्तानी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सबसे आसान काम ये है कि भारत सरकार के सर मड दिया जाए मगर पी ओके की तस्वीर को पूरी दुनिया के लोग देख रहे हैं और समझ भी रहे हैं। अगर भारत जिस दिन चाहे 24 घंटे के अंदर पी ओके के ऊपर भारतीय तिरंगा लहरा जाएगा, मगर भारतीय सरकार की सहनशक्ति के साथ काम करती है और इसका नजारिया दो तरफा बात चित का रहता है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

22 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago