Advertisement

योग कार्यक्रम एवं मशाल यात्रा का आयोजन

बरेली।बुधवार को दशम अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम(15-21 जून) के अंतर्गत, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी,बरेली,डॉ. अमरदीप सिंह नायक जी के निदेशन में आयुर्वेद के सभी चिकित्सालयो में योग कार्यक्रम एवं मशाल यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। मशाल यात्रा गांधी पार्क से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक आयोजन कि गयी।जिसमे बड़ी संख्या लोगो ने भाग लिया।मशाल यात्रा को डॉ अमरदीप सिंह नायक,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बरेली,श्री संजीव अग्रवाल जी विधायक, कैंट ने हरी झंडी दिखाकर सुभारंभ किया।उक्त कार्यक्रम को वेदांशी एनर्जी एसोसिएशन, आयुष विभाग, बरेली,क्रीड़ा भारती बरेली,आर्यवीर योग संस्थान, बरेली, पतंजलि योग संस्थान,बरेली,इसके साथ युवा नेहरू केंद्र बरेली में ब्रह्मकुमारी संस्थान के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षको के द्वारा योग का अयोजन किया गया जिसमें अर्धचक्रासन,त्रिकोणासन,शशकासन, भुजंगासन,,आदि का अभ्यास कराया गया तथा लोगो को योग के प्रति जागरूक किया गया।राजकीय आयुर्वेदिक चिकिसालय,उनई खालसा,व्योधन बुजुर्ग,धनेटा, अंजनी,प्रेमनगर, कैंट,बाबिया, फिरोजपुर,राहपुरा जागीर,शाही, भिन्डोलिया,अट्टापत्ति,फरीदपुर, मण्डनपुर, कपुरपुर,हैबतपुर, बल्लिया ,आंवला, भुता, राजपुरी नवादा,राहपुरा जागीर,प्रेमनगर,आदि सभी चिकिसालय में चिकित्सा अधिकारियो द्वारा योग के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।डॉ.अमरदीप सिंह नायक जी मे बताया -आज की भाग-दौड़ भरे जीवन मे हम सभी अपनी सेहत के बारे में ध्यान नही दे पा रहे है,जिससे-मानसिक विकार,त्वक रोग महिलाओं में थाइराइड विकार,प्रदर,चय-उपचय क्रिया प्रभावित होती है जिससे विकार बहुतायत बढ़ रहे है,इन रोगो के बचाव के लिए योग को जीवन मे सभी को अपनाना चाहिए।इस अवसर पर डॉ.मनोज कुमार ने लोगो को मधुमेह रोग में योग एवं आयुर्वेद का महत्व बताया। इस अवसर पर डॉ.अभिषेक सिंह,डॉ.विश्वजीत,डॉ. योगेंद्र, डॉ. अमरीश,डॉ. तपिश,डॉ. रामदास,डॉ. अजयपाल आदि चिकित्सा अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक विभाकर जी,विजय,नित्या,राजवीर, अजय, तथा सुनित का विशेष योगदान रहा।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

9 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

11 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

20 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

23 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

24 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

24 hours ago