Advertisement

home

समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो लोगों को भरपूर नौकरियां मिली: श्यामलाल पाल

बरेली : समाजवादी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यूपी श्यामलाल पाल गुरुवार को राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती के आयोजन के अवसर पर बरेली समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी तथा भाईचारे को कायम रखने के कदम उठाए। उन्होंने कहा कि बरेली के लोगों ने बहुत सहयोग किया। बीजेपी के पूर्व शासन काल में संविधान और लोकतंत्र खतरे में रहा, तमाम शोषितों वंचितों का जो अधिकार मिलना चाहिए उसे अधिकार को बेचकर पूंजीपतियों के हाथ में सौंप दिया,इन तमाम मुद्दों को लेकर हम लोगों का सम्मेलन था जो विचार अहिल्याबाई होल्कर के हैं।
पेपर लीक मामले में उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो लोगों को भरपूर नौकरियां मिली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एआरओ, आरओ,पुलिस की भर्ती ,नीट सभी के पेपर लीक हुए, नौजवान अपनी डिग्रियां फाड़ कर फांसी पर चढ़ जा रहे हैं,मगर इस बार उत्तर प्रदेश के किसानों ने नौजवानों ने महिलाओं ने सब ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ी। यह बात अलग है कि हम सरकार में नहीं आ पाए मगर विपक्ष इतना मजबूत है कि हम भारतीय जनता पार्टी की कोई भी गलत बात को चलने नहीं देंगे। और अगर समाजवादी पार्टी की आगे सरकार आती है तो अखिलेश यादव ने पूर्ण विश्वास दिलाया है कि आगे पेपर लीक की ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे कि पेपर लीक ना हो और नौजवानों को रोजगार मिल सके।
कल मोदी जी पर चप्पल फेंके जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब 2014 में उनकी सरकार आई थी तो उनका फूल महिलाओं को पहनाकर उनका स्वागत किया गया था, उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया गया था ,15-15 खाते रुपए खाते में देने का वायदा किया गया था, मगर उनका पूरा घोषणा पत्र खोखला निकला ,लोग नौकरियां नहीं पा रहे हैं किसानों ने आत्महत्या की है इसमें पूरी तरीके से सरकार दोषी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बिहार में ओबीसी आरक्षण को खत्म करने को लेकर कहा कि हमारी सरकार में जो राम मनोहर लोहिया का सपना था उसको पूरा किया जाएगा। देश में जाति जनगणना हो और इस आधार पर लोगों को आरक्षण मिले।
बुलडोजर के सवाल पर श्यामलाल पाल ने कहा कि इनका बुलडोजर भारतीय संविधान पर चल रहा था,लोकतंत्र पर चल रहा था, ओबीसी एससी/एसटी आरक्षण पर चल रहा था। इन्हें घमंड था कि यह भगवान राम को लाए हैं ,जबकि अयोध्या के लोगों ने इन्हें सबक सिखा दिया और बता दिया कि भगवान राम को यह नहीं लाए थे। भगवान राम सब को लेकर आए हैं। यह खुद को भगवान से भी बड़ा समझने लगे थे।
अकबरनगर में चले बुलडोजर को लेकर यह पूछने पर की वहां पर अखिलेश यादव जाएंगे तो उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, नेता का जुर्म और जाति के खिलाफ संघर्ष करना ही नारा है।

Express views

Recent Posts

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

1 day ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

2 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

3 days ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

3 days ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

3 days ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

3 days ago