Advertisement

home

दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

बरेली। 21जून शुक्रवार को दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरेली कॉलेज बरेली के मैदान पर योगाभ्यास किया गया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि माननीय मन्त्री डा० अरूण कुमार सकसेना जी एवं नोडल अधिकारी, बरेली, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज सिंह जी का स्वागत जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

 

विशेष आमन्त्रित अतिथि  संसद छत्रपाल सिंह गंगवार  का स्वागत, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश द्वारा किया गया।  महापौर डा० उमेश गौतम ,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल,  विधायक डा० राघवेन्द्र शर्मा,  विधायक  संजीव अग्रवाल,  विधायक डा० डी०सी० वर्मा,  विधायक डा० श्याम विहारी लाल,  सदस्य विधान परिषद् श्री हरि सिंह ढिल्लों  का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डा० अमरदीप सिंह नायक द्वारा किया गया। भगवान धन्वन्तरि एवं योग प्रवर्तक पतंजलि के चित्र पर मुख्य अतिथि डा० अरूण कुमार सक्सेना माननीय मन्त्री, उ०प्र० सरकार,  मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उ०प्र०,  सांसद  छत्रपाल सिंह गंगवार ,  महापौर डा० उमेश गौतम,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल,  विधायक डा० राघवेन्द्र शर्मा,  विधायक  संजीव अग्रवाल,  विधायक डा० डी०सी० वर्मा,  विधायक डा० श्याम विहारी लाल,  विधायक श्री हरि सिंह ढिल्लों, जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी  जग प्रवेश तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० अमरदीप सिंह नायक  द्वारा माल्यार्पण कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

 

डा० गरिमा सिंह द्वारा यौगिक कियाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गयी, उसके बाद सुश्री नित्या शर्मा ने योगा प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास कराया, जिसके अन्तर्गत सर्व प्रथम सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, भ्रामरी, पवनमुक्तासन, वज्रासन, हलासन, सर्वांगासन आदि कराये गये, साथ ही साथ उनके लाभ भी बताये गये।

योगाभ्यास के उपरान्त, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० अरूण कुमार सक्सेना, माननीय राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार जी ने बताया कि सभी को योग जरूर करना चाहिए, इससे आप निरोगी रहते हैं, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा मानसिक विकारों से बचा जा सकता है, उन्होंने यह भी बताया कि इस मैदान पर इतिहासिक भीड़ एकत्रित हुई, इसके लिए आयोजकों को धन्यवाद। अपर प्रमुख सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग हमारे जीवन में नित्य शामिल होना चाहिए, इत्तसे आप स्वस्थ्य एवं रोगमुक्त रहते है, आगे बताया गया कि बरेली में जो आयोजन हो रहा है वह बहुत अच्छी तरह से हो रहा है, सभी को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयुष विभाग को दो से ढाई हजार योगाभ्यासियों का लक्ष्य दिया गया लेकिन योग में रूचि होने के कारण योग साधक सात से आठ हजार के लगभग उपस्थित रहे, जिससे आयोजकों को मानसिक संबल मिला। इस कार्यक्रम में वेदान्सी एनर्जी एसोसियेशन, पतन्जलि योग, आर्यवीर योग संस्थान, ब्रहमकुमारी योग, कीड़ा भारती, गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का योगदान सराहनीय रहा।

15 जून से 20 जून के मध्य रंगोली, स्लोगन, योगाभ्यास, निबन्ध, आशु भाषण प्रतियोगिता के विजयी छात्र/छात्राओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा० मनोज कुमार, डा० गरिमा सिंह एवं नित्या शर्मा ने किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० अमरदीप सिंह नायक ने इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डा० रामदास, डा० अजय पाल, डा० मंजू सिंह, डा० अब्बास अली खान, डा० अभिषेक सिंह, डा० योगेन्द्र, डा० बृजभूषण, डा० विवेक मिश्रा, डा० जयप्रकाश, डा० संजीव, डा० अमरीश, डा० तपिश, डा० नेहा मिश्रा, डा० लक्ष्मी मौर्य, डा० सोनी, सुनील गंगवार, अरविन्द कुमार वर्मा आदि ने सहयोग दिया। अन्त में कार्यक्रम के समापन की घोषणा, सधन्यवाद मुख्य विकास अधिकारी श्री जग प्रवेश द्वारा की गयी।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

21 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

24 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

1 day ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago